Breaking News

महेवा क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली गुल


प्रातःकाल एक्सप्रेस,  सच से रूबरूप्र

यागराज। नैनी एग्रिकल्चर  इन्दलपुर महेवा क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली गुल, विधुत आपूर्ति न होने के कारण क्षेत्र वासियों ने इन्दलपुर पावर हाउस को घेरा,जनता में आक्रोश का माहौल बिजली विभाग कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनमानस परेशान, पीने के पानी के लिए तरस रहे लोग, पावर हाउस के गेट का ताला खोलने को लेकर लेखपाल कृष्ण कुमार श्रीवास्तव औऱ क्षेत्र वासियों से आपस में हुई झड़प लोगो का कहना है कि  लेखपाल ने अभद्रता कि औऱ कहा चाहे डी0एम का आदेश हो या एस0डी0एम का आदेश मैं कुछ नही मानूंगा ताला नही खुलेगा। मामला गर्माता देख मौके पर एग्रिकल्चर चौकी प्रभारी अजीत सिंह,विकास खण्ड अधिकारी संतोष यादव,समाज सेवक डॉ0 शानू जायसवाल अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार अध्यक्ष डॉ0 विनोद जायसवाल,वरिष्ठ अधिवक्ता अवदेश तिवारी पहुँचे औऱ क्षेत्र वासियों के गुस्से को शान्त कराया। प्रातःकाल 11:00 बजे से ड्रामा चलता रहा, क्षेत्र के सम्मानित लोगो के काफी समझाने के बाद ताला खोला गया औऱ बिजली की 3:30 पर आपूर्ति की गई। क्षेत्र वासियों ने कहा बिजली आपूर्ति न होने के कारण भूखे,प्यासे रहना पड़ता था।

No comments